महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित
चितबड़ागांव (बलिया)।
पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत थाना चितबड़ागांव क्षेत्र के वार्ड संख्या-5 ब्राह्मी बाबा नगर, कस्बा चितबड़ागांव में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण अभियान चलाया गया।
इस दौरान एसआई श्री नागेंद्र सिंह, महिला कांस्टेबल सरिता पटेल, कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल नवीन कुमार तथा पीआरडी जवान राहुल कुमार मय टीम द्वारा क्षेत्र की महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। टीम ने महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण तथा उनसे संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संवाद स्थापित किया।
अभियान के दौरान उपस्थित महिलाओं को उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं, महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों, नवीन विधानों एवं साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि किसी भी कठिन परिस्थिति में धैर्य एवं संयम रखते हुए डायल 112, 1076, 1090, 102, 108 पर संपर्क कर तत्काल सहायता प्राप्त की जा सकती है।
साइबर सुरक्षा के विषय में टीम ने महिलाओं को साइबर ठगी से सतर्क रहने, संदिग्ध लिंक या कॉल रिसीव न करने, तथा ऐसे मामलों में टोल फ्री नंबर 1930 पर सूचना देने की अपील की। अंत में उपस्थित लोगों को थाना परिसर में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र की सुविधाओं एवं उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताया गया।




0 Comments