महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
चितबड़ागांव /बलिया
पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत थाना चितबड़ागांव क्षेत्र में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आयुषी हॉस्पिटल की डॉ. शिखा गुप्ता तथा थाना चितबड़ागांव के उपनिरीक्षक नागेंद्र सिंह, महिला कांस्टेबल सरिता पटेल, कांस्टेबल सुनील यादव, पीआरडी सुनीता व राहुल कुमार सहित पूरी टीम ने बालिकाओं और महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को बताया गया कि कठिन परिस्थितियों में धैर्य एवं विवेक से कार्य करते हुए अपनी सुरक्षा करें। किसी भी आपात स्थिति में डायल 112, 1076, 1090, 102, 108 पर तुरंत संपर्क करें। साथ ही साइबर अपराध से बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी गई। लोगों को जागरूक किया गया कि किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें, न ही अनजान कॉल या संदेशों पर भरोसा करें। यदि ऐसी कोई घटना घटे, तो तुरंत टोल फ्री नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
अंत में थाना परिसर स्थित मिशन शक्ति केंद्र के कार्यों से भी महिलाओं को अवगत कराया गया और उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान हेतु पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।



0 Comments