बालिकाओं व महिलाओं को सशक्तिकरण और सुरक्षा हेतु अभियान

बालिकाओं व महिलाओं को सशक्तिकरण और सुरक्षा हेतु अभियान

चितबड़ागांव, बलिया, 

पुलिस अधीक्षक, जनपद बलिया के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत थाना माधव ब्राह्मी बाबा बढ़वलिया चितबड़ागांव में एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में SI नागेंद्र सिंह, WC सरिता पटेल, WC सुषमा, PRD महिमा, PRD सुनीता, PRD राहुल कुमार सहित पूरी टीम ने भाग लिया।

अभियान का उद्देश्य बालिकाओं व महिलाओं को सशक्त बनाना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना था। इस दौरान महिलाओं व बालिकाओं को उनके संबंधित समस्याओं के निदान के लिए जागरूक किया गया और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं तथा सुरक्षा के लिए बनाए गए कानूनों की जानकारी दी गई।

अभियान में बताया गया कि कठिन परिस्थितियों में धैर्य, विवेक एवं संयम का पालन करते हुए अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करें। जरूरत पड़ने पर डायल 112, 1076, 1090, 102, 108 पर कॉल कर मदद प्राप्त की जा सकती है। साथ ही साइबर क्राइम से सावधान रहने की सलाह दी गई और किसी भी अनचाही कॉल या लिंक के मामले में टोल-फ्री नंबर 1930 पर सूचना देने की हिदायत दी गई।

इसके अलावा महिलाओं और बच्चियों के लिए थाने पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई

Post a Comment

0 Comments