गोली लगने से युवक मौत
बलिया (राष्ट्र की संपत्ति)
हल्दी थाना क्षेत्र के निरुपुर ढाले पर शनिवार की शाम लगभग 8 बजे अज्ञात हमलावरों ने सुनील यादव (पुत्र सिपाही यादव) पर फायर झोंक दिया। गोली लगने से सुनील यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। हल्दी व दुबहड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई और घायल को आनन-फानन में अस्पताल भेजा। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने सुनील यादव को मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए। अचानक हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि शाम होते ही इलाके में अपराधियों का मनोबल बढ़ जाता है और गश्त की कमी के कारण इस तरह की घटनाएं घट रही हैं। सुनील यादव की हत्या से क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और शीघ्र ही गिरफ्तारी की जाएगा


0 Comments