गणिनाथ बाबा का भव्य पुजनोत्सव सम्पन्न

सुखपुरा में संत गणिनाथ बाबा का भव्य पुजनोत्सव सम्पन्न

सुखपुरा /बलिया(राष्ट्र की संपत्ति)



 मधेशिया वैश्य समाज के आराध्य देव संत गणिनाथ बाबा का वार्षिक पुजनोत्सव शनिवार को नगर के गणिनाथ मंदिर परिसर में बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। पूरे कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार और परंपरागत विधि-विधान की छाप रही।

सुबह कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा गणिनाथ के पूजन-अर्चन से हुआ। यजमान प्रेमचन्द्र गुप्ता और पुरोहित नन्हे लाल पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन संपन्न कराया। मंदिर परिसर घंटा-घड़ियाल और जयकारों से गूंज उठा।

पूजन के उपरांत प्रसाद स्वरूप खीर और हलवा का वितरण किया गया, जिसे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया। श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी थी और पूरे दिन भक्ति और सौहार्द का वातावरण बना रहा।

समारोह को सफल बनाने में पुजन समिति के अध्यक्ष चेंगन गुप्ता, चंदन गुप्ता, विशाल, धोनी, सोनू, रोहित गुप्ता, आकाश गुप्ता, जगरनाथ गुप्ता, संतोष गुप्ता, सुमेर जी, विजय शंकर गुप्ता समेत बड़ी संख्या में समाज के लोगों की विशेष भूमिका रही।

धार्मिक आस्था और सामूहिक एकता का यह आयोजन सुखपुरा क्षेत्र के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।


Post a Comment

0 Comments