शिष्टाचार मुलाकात

 नई दिल्ली में पूर्व विधायक संजय यादव ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाक़ात


बलिया संवाददाता(राष्ट्र की संपत्ति)


सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री संजय यादव ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित आवास पर देश के यशस्वी रक्षा मंत्री, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान बलिया जनपद की राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा प्रदेश की वर्तमान राजनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। श्री संजय यादव ने क्षेत्र की समस्याओं एवं जनता की अपेक्षाओं से रक्षा मंत्री को अवगत कराया।

माननीय श्री राजनाथ सिंह ने श्री यादव के राजनीतिक व सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Post a Comment

0 Comments