सुखपुरा चौराहे पर सपा मुखिया अखिलेश यादव का पुतला फूंका।

सुखपुरा चौराहे पर सपा मुखिया अखिलेश यादव का पुतला फूंका।

सपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन

सुखपुरा बलिया

 लखनऊ स्थित बांसडीह की विधायक केतकी सिंह के आवास पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान विधायक के आवास पर उनकी पुत्री अकेली मौजूद थी, जो इस घटना से भयभीत हो गई।

मामले की जानकारी मिलने पर विधायक केतकी सिंह तत्काल लखनऊ रवाना हो गईं। इस प्रदर्शन से आक्रोशित होकर बेरुआरबारी मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष नितेश सिंह के नेतृत्व में सुखपुरा चौराहे पर सपा मुखिया अखिलेश यादव का पुतला फूंका।



इस मौके पर प्रमोद सिंह, जिंजी सिंह, अप्पू सिंह, उमेश सिंह, अनिल सिंह, अशोक यादव, प्रिंस सिंह, प्यारेलाल चौहान, अंजय गुप्ता, ओमप्रकाश सिंह, राजू सिंह, दिनेश सिंह समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments