गोपाल आईटीआई में रोजगार मेले का धमाल

 गोपाल आईटीआई में रोजगार मेले का धमाल

गोपाल आईटीआई में रोजगार मेले का धमाल: 175 छात्रों को मिली कंपनियों में नौकरी, टाटा-महिंद्रा में बढेगा बलिया का नाम!

सुखपुरा (बलिया)।
गोपाल आईटीआई, जीराबस्ती के प्रांगण में आयोजित रोजगार मेला बुधवार को युवाओं के लिए उम्मीद की एक नई किरण लेकर आया। तीन नामचीन कंपनियों—टाटा मोटर्स, महिंद्रा और ओमकार ग्रुप—द्वारा आयोजित इस रोजगार मेले में कुल 203 छात्रों ने भाग लिया। लिखित और मौखिक परीक्षा की कसौटी पर खरे उतरते हुए 175 छात्रों का चयन हुआ, जिससे संस्थान और जिले में खुशी की लहर दौड़ गई।

सफलता की इस सूची में टाटा मोटर्स (गुजरात) के लिए 60 छात्र, महिंद्रा के लिए 90 छात्र और ओमकार ग्रुप में 25 छात्रों को चुना गया।

इस अवसर पर संस्थान के प्रबंधक धर्मेंद्र तिवारी 'डुल डुल' ने छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा,

“काम कोई छोटा-बड़ा नहीं होता, हुनर ही असली पहचान है। जो छोटे से काम से शुरुआत करते हैं, वही बड़े मुकाम हासिल करते हैं।”

उन्होंने चयनित छात्रों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उम्मीद जताई कि ये युवा न केवल संस्थान, बल्कि बलिया और उत्तर प्रदेश का नाम भी रोशन करेंगे।

इस आयोजन में कंपनी प्रतिनिधि राधेश्याम, सुनील जी, राजू राय, प्रवीण तिवारी, रितेश तिवारी, संजय सिंह, प्रधानाचार्य सुधीर शुक्ला समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह आयोजन एक मिसाल बनकर सामने आया है, जिसमें मेहनत, हुनर और उम्मीद ने एक साथ जीत हासिल की।


Post a Comment

0 Comments