तीन अभियुक्ता गिरफ्तार
मनियर पुलिस ने दहेज हत्या से संबंधित तीन अभियुक्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय कर दिया है। गिरफ्तार तीनों अभियुक्त महिला हैं जिन में मृतिका की दो जेठानी और एक ननद हैं।
बता दें कि पिछले 20 जून को वादी बब्बन चौहान पुत्र स्व. महातम चौहान निवासी ग्राम नवादा थाना गड़वार जनपद बलिया ने मुकदमा हेतु प्रार्थना पत्र दिया था कि मेरी नतिनी जिसकी शादी नरेंद्र चौहान पुत्र हरिहर चौहान उर्फ हरेंद्र चौहान निवासी कोटवां थाना मनियर जनपद बलिया के साथ धूमधाम से किया गया था। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग मेरी नतिनी सपना चौहान(22 वर्ष) पुत्री संतोष चौहान ग्राम काजीपुर थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे।जिसकी सूचना वह अपने माता-पिता एवं मुझे भी फोन से देती रहती थी। मेरी नतिनी का पति बाहर है।उसके कहने पर चम्पा देवी (ननद ),पूजा देवी (जेठानी) पत्नी वीरेंद्र चौहान, रीना देवी (जेठानी) पत्नी कन्हैया चौहान ने मेरी नतिनी की हत्या करके उसके शव को फांसी के फंदे पर लटका कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश किया। वादी की तहरीर पर मनियर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 135 /25 धारा 80 (2) 85 बीएनएस व3/4 डीपी एक्ट पंजीकृत किया था। इसी क्रम में 21 जून को मनियर पुलिस टीम के उप निरीक्षक ओम नारायण पाठक हमरा कांस्टेबल रितेश कुमार पांडेय व महिला कांस्टेबल शिखा मिश्रा ,महिला कांस्टेबल बीना देवी के साथ उपरोक्त मुकदमा से संबंधित अभियुक्ता गण की गिरफ्तारी विवेचना हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि मुखबिर की सूचना पर अभियुक्ता गण रीना देवी पत्नी कन्हैया चौहान उम्र 35 वर्ष, पूजा देवी पत्नी वीरेंद्र चौहान उम्र 32 वर्ष ,चंपा देवी पुत्री हरिहर उर्फ हरेंद्र चौहान उम्र 40 वर्ष निवासी गण कोटवां थाना मनियर जनपद बलिया को मनियर बस स्टैंड के पास से गिरफ्तारी कारण बताकर महिला आरक्षी गण के मदद से हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्रवाई पूर्ण कर उन्हें माननीय न्यायालय चालान भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक ओम नारायण पाठक, कांस्टेबल रितेश कुमार पांडेय ,महिला कांस्टेबल शिखा मिश्रा, महिला कांस्टेबल बीना देवी शामिल रही।
0 Comments