ए.एस.एम. कॉन्वेंट स्कूल में योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।
सुखुपुरा बलिया आजमगढ़ लखनऊ
इस वर्ष दुनिया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है। इसी क्रम में शनिवार को ए.एस.एम. कॉन्वेंट स्कूल में योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत योग अभ्यास से हुई, जिसमें छात्रों व शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालय के उपाध्यक्ष डॉ. श्याम जी सिंह ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि "योग से शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है, जो सभी अंगों को स्वस्थ बनाए रखता है। यह प्राचीन वैदिक परंपरा आज भी उतनी ही प्रासंगिक है, जितनी हजारों वर्ष पहले थी।"
प्रधानाचार्य अजीत कुमार पाण्डेय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा निर्धारित इस वर्ष की थीम 'योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ' के अनुरूप विद्यालय में नियमित रूप से योगाभ्यास कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि "योग न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए भी अनमोल साधन है।"
वरिष्ठ शिक्षक हरेराम सिंह ने कहा कि योग हमारे शरीर के सात चक्रों — मूलाधार, स्वाधिष्ठान, मणिपुर, अनाहत, विशुद्ध, आज्ञा और सहस्रार — को सक्रिय करता है। उन्होंने बताया कि इन चक्रों को संतुलित करने से व्यक्ति को मानसिक शांति और जीवन में संतुलन प्राप्त होता है।
योग शिक्षक आनंद ओझा ने योग के तीनों पहलुओं — शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक — लाभों की विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण — प्रकाश कुमार सिंह, रोहित सिंह, एस.पी.एन. तिवारी, अरविंद श्रीवास्तव, एस.डी. पाण्डेय, पवन सिंह, मणिशंकर पाण्डेय, सोनू गुप्ता, विशाल गुप्ता, सोनू यादव, मीना शुक्ला, श्वेता सपना, कंचन, आशा, प्रीति तिवारी, रिंकू सिंह, चंद्रकला शर्मा, रुखसाना, निर्भय पाण्डेय, पंकज सिंह, तौहीद, इंद्रभूषण पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
विद्यालय परिसर को इस अवसर पर भव्य रूप से सजाया गया था।
0 Comments