प्रदर्शनी पार्टी कार्यालय पर

 प्रदर्शनी पार्टी कार्यालय पर


बलिया
सेवा ही संगठन' के ध्येय पथ पर अग्रसर भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस चल रहे कार्यक्रम के तहत मंगलवार को प्रदर्शनी पार्टी कार्यालय पर प्रदर्शनी लगाया गया। प्रदर्शनी कक्ष का उद्घाटन प्रदेश मंत्री मिना चौबे ने किया। प्रदर्शनी का अवलोकन कर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने कहा कि आज के इस विशेष दिवस पर उन सभी महान विभूतियों को कृतज्ञतापूर्वक नमन ,जिन्होंने अपने अथक परिश्रम,संघर्ष और त्याग से पार्टी को सींचकर इसे राष्ट्रीय राजनीति के शिखर पर पहुँचाया है।


भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस  के अवसर पर जीरा बस्ती स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर मुख्यातिथि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मंत्री श्रीमती  मिना चौबे द्वारा पार्टी की स्थापना से लेकर अभी तक के पार्टी द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों,पार्टी के माहापुरुषों द्वारा सृजित कार्यों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।इस दौरान मुख्य अतिथि श्रीमती चौबे ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुऎ कहा की भारतीय जनता पार्टी के महापुरूषो द्वारा दिये गए बलिदान एवं आत्म समर्पण का पाठ पढ़ाते हुऎ कहा की जिन महापुरुषों के नक्शे कदम पर पार्टी चल कर आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में कार्य कर रही है उनको आदर्श मानकर हम सभी कार्यकर्ताओं को देश हित में कार्य करना है।पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं के समर्पण के बल पर ही आज उन पार्टियों के मुंह पर जनता जनार्दन ने करारा तामचा मरा है, जो कहते थे की भारतीय जनता पार्टी कभी सत्ता में नहीं आएगी।श्रीमती चौबे ने कहा की पार्टी का संकल्प पत्र के आधार पर सारे कार्य पूर्ण हो चूके हैं आज वो लोग भी प्रभु श्री राम का दर्शन करने जा रहे हैं जो मजाक उड़ाया करते थे और कहते थे की 'मंदिर वहीं बनाएंगे डेट नहीं बताएंगे' वो छुपकर दर्शन करने जा रहे हैं।उन लोगों के मुंह पर भी करारा तामचा है जो कहा करते थे की वक्फ बिल पास नहीं होने देंगे।पार्टी ने जो कहा वो करके दिखाया अभी आगे भी बहुत कुछ करना है।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा की यही एक ऐसी पार्टी है जो फर्श पर काम कर रहे एक सामान्य कार्यकर्ता को अर्श तक पहुंचाने का कार्य करती है।अपने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के साथ-साथ स्वयं मैं भी उसका जिता जागता उदाहरण हूं एक छोटे से परिवार का सदस्य और पार्टी साधारण कार्यकर्ता को प्रदेश नेतृत्व द्वारा इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही श्री मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को आस्वस्त करते हुऎ कहा की पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए दिन हो या रात हमेशा उपलब्ध रहूंगा।इस दौरान पर मुख्य रूप से सुरेन्द्र सिंह,अरुण सिंह बन्टू,कृष्णा पाण्डेय,सोनी तिवारी,नितु पाण्डेय, श्वेता राय, संध्या पाण्डेय,रिंकू दूबे,विश्वजीत तिवारी,मायाशंकर राय,चुन्ना मिश्रा, अनूप सिंह, सत्येन्द्र सिंह, अंजनी लाल, सौरभ तिवारी,आलोक सिंह,पंकज सिंह,अम्बरीष पाण्डेय, दिग्विजय जी आदि मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments