दो परिवार के पाँच बच्चों ने किया गांव का नाम रोशन

 दो परिवार के पाँच बच्चों ने किया गांव का नाम रोशन


बलिया आजमगढ़ लखनऊ उत्तरप्रदेश







 उत्तर प्रदेश पुलिस का रिजल्ट आने पर जिन घरों के युवक भर्ती हुए है उनके घर मे होली की खुशियां दो गुनी हो गई है  महुलानपार गांव निवासी रामबचन राम के लड़के और लड़की एक ही साथ पुलिस में भर्ती की खबर जैसे ही घरवालो को हुई होली की खुशियों में चार चांद लग गया  अपने दो बच्चों को एक साथ नौकरी में आ जाने से पिता रामबचन फूलो नही समा रहे थे रामबचन ने बताया की  पुत्र नीतीश कुमार व पुत्री खुश्बू एक साथ नौकरी में आ जाने से अब मेरे भी दिन सुधर  जाएंगे मैंने बड़ी परिश्रम करके अपने बच्चों को पढ़ाया लिखाया है बच्चों को नौकरी मिल जाने से मेरा मेहनत सार्थक हो गया वही महुलानपार निवासी बृजनाथ यादव के लड़के सिद्धनाथ यादव व पुत्री निधि यादव दोनों बच्चे के साथ भतीजा संजय यादव के भर्ती होने से परिवार में एक साथ तीन नौकरियां आई है जिससे परिवार में खुशी का माहौल है परिवार के मुखिया श्रीराम यादव ने कहा कि बच्चों को पढ़ाने के लिए पूरा परिवार लगा था बच्चों ने भी नौकरी पाकर पूरे परिवार का नाम रोशन कर दिया।

Post a Comment

0 Comments