सपही (भंवरपुर) गांव में सम्मत (होलिका)जलाने को लेकर जमकर लाठी डंडे चले
सुखपुरा बलिया आजमगढ़ लखनऊ उत्तरप्रदेश
थाना क्षेत्र के सपही (भंवरपुर) गांव में सम्मत (होलिका)जलाने को लेकर जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें दर्जन भर लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच किया। लेकिन होली के वजह से मेडिकल नहीं कराया जा सका।
बता दें कि तेरह मार्च को सपही के कुछ युवक होलीका जलाना चाहते थे।इस बावत गांव के ही मंजीत पुत्र गौरीशंकर ने मना किया। उसने उन लोगों से कहा कि नई परम्परा की शुरुआत ठीक नहीं है। लेकिन होलीका दहन तो नहीं हुआ। लेकिन होली के दिन चौदह मार्च को जब मंजीत गांव के एक दुकान पर कुछ समान खरीदने गया। तो उन पर होलिका न जलाये जाने से नाराज युवकों ने मंजीत पर जमकर लाठी, डण्डे से पीटाई शुरू कर दी।मंजीत को पीटाते देख उनके परीवार व विरादरी के लोग जब पहुंचे तो राजभर परिवार के युवक दर्जनों की संख्या में उन लोगों पर लाठी डंडे व ईंट पत्थर से उन लोगों पर हमला बोल दिया। जिसमें करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस के जवानों ने जांच कर हिदायत देकर वापस चली आई। पुलिस के इस रवैए से राजभर युवकों में डर नहीं दिखा। पुनः जब दुसरे दिन थाने से वापस घर आ रहे लोगों की पीटाई कर दी । होली के एक दिन बाद कर दिए।जब पीड़ित शनिवार को थाने पहुंचे तो पुलिस ने यह कह कर वापस कर दिया कि आज वह लोग होली में व्यस्त है।आप लोग अगले दिन आईए। पीड़ित लोग बिना ईलाज के अपने घर पर तड़प रहे हैं। घायल लोगों मे संदीप 17 बर्ष, संजय कुमार राम 39 वर्ष, शैलेंद्र राम 25 वर्ष, रणजीत राम 22 वर्ष, प्रदीप 20 वर्ष, मनजीत 22 वर्ष, उमेन देवी40 है।सूत्रों की माने तो शनिवार को पुनः झगड़ा होने की खबर पर पहुंची पुलिस ने घायल पक्ष के पांच व विपक्ष के दो लोगों बैठा दिया हैं। खबर भेज जाने तक पीडित पक्ष का मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ है ।


0 Comments