गड़वार थाना क्षेत्र के बुढऊ गांव में मारपीट करने व हत्या का प्रयास मामले 6 अभियुक्तगण गिरफ्तार ।
बलिया आजमगढ़ लखनऊ उत्तरप्रदेश
घटना में प्रयुक्त 01 पिस्टल खोखा कारतूस 32 बोर व 01दो नली 12 बोर गन बरामद ।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
शुक्रवार 14 मार्च को थाना गड़वार अन्तर्गत ग्राम बुढऊ में मारपीट की घटना कारित करने व मारपीट के दौरान गोली चलने की घटना के सम्बन्ध में वादी की लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना गड़वार पर मु0अ0सं0-56/2025 धारा 109(1), 191(2), 191(3) BNS व 3/25, 27/30 आर्म्स एक्ट अभियोग पंजीकृत किया गया था । घटना की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बलिया व अन्य अधिकारीगणों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया व घटना से सम्बन्धित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक गड़वार को निर्देशित किया गया ।
आदेश के पालन में प्रभारी निरीक्षक गड़वार पुलिस टीम द्वारा तत्परता पूर्वक घटना कारित करने वाले अभियुक्तगण 1. हृदय सिह पुत्र केदार सिह 2. अभिषेक सिह पुत्र हृदय सिह 3. अनुप सिह पुत्र हृदय सिह 4. विनय कुमार सिह (पिन्टु) पुत्र सुरेश चन्द्र 5. कमलेश सिह पुत्र सुरेश सिह 6. आनन्द सिह पुत्र प्रेम सिह निवासी बुँढऊ थाना गड़वार बलिया को गिरफ्तार कर लिया गया । उक्त अभियुक्तगण के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त (असलहा) 01 पिस्टल मय खोखा कारतूस 32 बोर व 01 दो नाली 12 बोर बरामद किया गया । अभियुक्तगण को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय भेजा गया ।


0 Comments