स्टेशन पर भव्य स्वागत

 विधानसभा सत्र के बाद बलिया आगमन पर रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत 


बलिया आजमगढ़ लखनऊ उत्तरप्रदेश


बांसडीह विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक केतकी सिंह का उनके समर्थकों एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं विधानसभा सत्र के बाद बलिया आगमन पर स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। ज्ञात हो कि विधानसभा सत्र के दौरान विधायक के भोजपुरी भाषा को आठवीं सूची में लाने और अपनी मातृभाषा में शानदार भाषण देने पर विधानसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,विधानसभा अध्यक्ष एवं पार्टी के सिर्फ नेतृत्व द्वारा काफी सराहना मिली थी। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा जिले में निर्मित होने वाले मेडिकल कॉलेज का श्रेय विधायक को देने पर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला।जिस के क्रम में विधायक श्रीमती सिंह सोमवार की सुबह जैसे ही लखनऊ छपरा ट्रेन से बलिया स्टेशन पर उतरी हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे फूल मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया।उसके साथ ही जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने श्रीमती सिंह का स्वागत करते हुए अभिवादन किया।बलिया से होते हुए सुखपुरा,बैसहा,बेरूआरबारी, कैथौवली,मैरीटार चौराहा आदि जगहों पर सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से श्री राम सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह,डाँ राजू वारशी,विनोद सिंह,रेखा सिंह,ममता सिंह,अशोक यादव,निक्की सिंह,प्रमोद मिश्रा, अनीता साहनी,विनोद पटवा आदि लोग रहे।


जगह-जगह हुआ स्वागत


विधायक के सुखपुरा पहुंचते हैं संत यतिनाथ गेट के पास पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह एवं महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेखा सिंह महामंत्री ममता सिंह के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं एवं सैकड़ो पुरुषों ने फूल माला और गाजे बाजे के साथ स्वागत किया। इस दौरान श्रीमती सिंह समर्थकों के साथ शहीद स्मारक पर पहुंचकर माल्यार्पण कर आगे बढी।सुखपुरा चौराहा पर कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हरिंदर सिंह द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ मां भगवती गेट के सामने सैकड़ो की संख्या में विधायक का स्वागत किया।बैसहा तीराहे पर अरविंद सिंह उर्फ रांधा सिंह प्रधान सुल्तानपुर एवं अंजय गुप्ता प्रधान प्रतिनिधि कुम्हीया के नेतृत्व में विधायक का स्वागत किया गया।बेरूआरबारी तिराहे पर विभिन्न गांवों से आए प्रधान एवं समर्थकों ने गर्म जोशी से स्वागत किया।इस दौरान मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख चंद्रभुषण सिंह,भुवनेश्वर सिंह,अजय सिंह जितेंद्र सिंह,लड्डू पाठक,प्रिंस तिवारी,शैलेंद्र राजभर,राकेश महाजन,चंदन राजभर,निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष शिवनारायण नीसाद,राजेश दुबे सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 स्वागत कार्यक्रम के दौरान ही श्रीमती सिंह बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष उमापति राजभर के दरवाजे (सपही गोपालपुर कला)पहुंचकर उन पर हुए हमले की जानकारी ली।साथ ही उमापति राजभर को आस्वस्त करते हुए कहा कि सरकार आपके साथ खड़ी है पूज्य महाराज जी के नेतृत्व में प्रदेश की जनता के साथ कोई अत्याचार करेगा उसको सरकार कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।अगर कोई कर्मचारी या पुलिस अपने पद और ओहदे के बल पर किसी को प्रताड़ित करेगा तो सरकार उसको भी सजा जरूर मिलेगी।साथ ही श्रीमती सिंह ने डॉक्टर से संपर्क कर उनका उचित इलाज एवं मेडिकल के आधार पर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलवाया। यही नहीं श्रीमती सिंह ने राजभर बस्ती में सड़क न होने पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि जल्द ही यह सड़क बनेगी और उसका उद्घाटन भी उमापति राजभर ही करेंगे। वहां उपस्थित महिलाओं को आवास,वृद्धा पेंशन आदि सुविधाओं के बारे में पूछा और सबको उनका अधिकार दिलाने की बात कही। लड़कियों को सिलाई मशीन एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराने की बात श्रीमती सिंह ने कहीं।

Post a Comment

0 Comments