आरक्षण बंटवारा पदयात्रा'
सुखपुरा( बलिया )-
जनता क्रांति पार्टी (राष्ट्रवादी) के तत्वावधान में *'आरक्षण बंटवारा पदयात्रा'* पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कमलेश चौहान जी के नेतृत्व में तृतीय दिन कि पदयात्रा दिनांक 10 मार्च 2025 दिन शनिवार को प्रातः 11 बजे से स्थान- घुरी बाबा टोला (सिकंदपुर) से सैकड़ों कार्यकर्त्ताओं साथ आरम्भ होकर 11 मार्च 2025 को लगभग 1 बजे दिन में जिलाधिकारी कार्यालय - बलिया पहुंच कर महामहिम राष्टपति को ज्ञापन दिया जायेगा।
साथ में चल रहे पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री सुरेश प्रसाद गुप्ता ने कहा की भाजपा सरकार ने गरीब, किसान, मजदूर, व्यपारियों के हिस्सेदारी को लूटने वालों का सहयोग किया जा रहा है भाजपा का नाटक जनता जान चुकी है। और जनता क्रान्ति पार्टी (राष्ट्रवादी) जनता कि आवाज को लेकर पदयात्रा के माध्यम से गूंगी बाहरी सरकार को बताना चाहती है। पदयात्रा में चल रहे सुनील चौहान, सुरेश गुप्ता, पिंटू चौहान, सुब्बान चौहान, जय सिंह चौहान, जयबहादुर मौर्या, लक्ष्मण चौहान, सचिन चौहान, हरिश्चंद्र चौहान,शिवमूरत, संजीव चौहान, दिनेश चौहान, अमित चौहान, संजय गुप्ता निब्बूलाल चौहान, अशोक चौहान, राधेश्याम चौहान, राजनाथ चौहान,आदि पदयात्रा में शामिल रहे



0 Comments