चार लोगों के विरुद्ध एसी ,एसटी सहित सुसंगत धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत

 चार लोगों के विरुद्ध एसी ,एसटी सहित सुसंगत धाराओं मे  मुकदमा पंजीकृत


सुखपुरा(बलिया)।

थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की के अपहरण करने व जबरजस्ती अवैध सम्बन्ध स्थापित करने पर पुलिस ने लड़की के मां के तहरीर के आधार पर चार लोगों के विरुद्ध एसी ,एसटी सहित सुसंगत धाराओं मे  मुकदमा पंजीकृत किया है।

बता दें कि छः मार्च को एक गांव की लड़की घर से गायब हो गई। लड़की की मां ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच में पता किया कि वह लड़की मथुरा के किसी युवक के साथ भागी हैं। उक्त युवक के मोबाइल पर पुलिस ने दबाव बनाया।तब उसने रविवार को लड़की को गड़वार‌ छोड़कर चले गए। लड़की अपने घर ई-रिक्शा से गई।और अपने साथ हुई घटना की जानकारी उसने दिया। सोमवार को उसकी मां थाने लेकर आई। वहा तहरीर दिया।जिसमें उसने गांव व दुसरे गांव के तीन लोगो का नाम दिया है कि वह लोग ही एक मथुरा के युवक बिहारी सैनी पुत्र हीरालाल सैनी के पास पहुंचाए थे।सूत्रो की मानें तो पुलिस ने एक को हिरासत मे लेकर पुछताछ कर रही है। लड़की की मां ने तहरीर में लिखा है कि गांव के शिवमंगल शर्मा के रिश्तेदार बिहार सैनी पुत्र हीरालाल सैनी व उसके दोस्त अशोक यादव पुत्र स्वर्गीय पारस यादव ग्राम करनई, जीयूत वर्मा पुत्र रामजश तथा अरविंद शर्मा पुत्र शिवमंगल शर्मा निवासी चंदुकी ने  मेरी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर फेफना‌ ले गए ।इस दौरान लड़की का मुंह बंद कर दिया गया था‌ पुनः वहां से बलिया ले गए वहां से ट्रेन से मथुरा ले गए।जहा उसके साथ जबरजस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाया‌ गया। पुनः नौ मार्च को उसको गडवार‌ छोड़‌ कर चले गए।पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर जांच मे जुट गयी हैं ।

Post a Comment

0 Comments