दस लाख का जेवर चोरी

 

दस लाख का जेवर चोरी 

सुखपुरा बलिया। थाना क्षेत्र के कुर्थीया निवासी  गुड़िया सिंह पत्नी मनोज सिंह का करीब दस लाख का जेवर चोरी हो गया ।बता दें कि मनोज सिंह ने जीराबस्ती में अपना घर बना रखा है ।दो दिन पुर्व उनके परिवार में शादी थी।पुरा परिवार कुर्थिया‌ आया हुआ था। मंगलवार को दोपहर मनोज सिंह ने अपनी पत्नी गुड़िया को सुखपुरा से  जीराबस्ती जाने के लिए टेम्पो पर बैठा दिया। उनके पास एक बैग में गहना भी रखा था।जब वह जीराबस्ती उतरी,घर गई, तो गहने वाला बैंग गायब था।इसकी सूचना पुलिस को दिया गया है। पीड़ित की मानें तो करीब दस लाख का गहना था।


Post a Comment

0 Comments