सहतवार बलिया पुलिस द्वारा दुष्कर्म से सम्बंधित 01 ब्यक्ति गिरफ्तार



 सहतवार बलिया पुलिस द्वारा दुष्कर्म से सम्बंधित 01 ब्यक्ति गिरफ्तार 

*बलिया आजमगढ़ लखनऊ उत्तरप्रदेश*



पुलिस अधीक्षक  बलिया  विक्रान्त वीर  द्वारा अपराध पर रोक थाम एवं आपराधियो पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे चोरी/ लूट /नकबजनी/ की रोकथाम हेतु अभियान में  अपर पुलिस अधीक्षक बलिया  अनिल कुमार झा के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बांसडीह  प्रभात कुमार के कुशल के निर्देशन में सहतवार पुलिस टीम को मिली सफलता । 


18 नवम्बर थानाध्यक्ष  दिनेश पाठक मय हमराह फोर्स के देखभाल क्षेत्र तलाश वांछित अभियुक्त में निकले थे कि मुखबीर  की सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 277/24 धारा 376 भादवि0 से सम्बन्धित अभियुक्त मोनू कुमार शर्मा उर्फ जय सिंह पुत्र जोगेन्द्र शर्मा निवासीग्राम बिनहा का मठिया थाना सहतवार जनपद बलिया को रेलवे स्टेशन सहतवार के पास चाय की दुकान से   गिरफ्तार  किया  गया । नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय बलिया रवाना किया जा रहा है । 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. SO श्री दिनेश पाठक , का0 रुकशाद खान ,का0 धीरज कुमार यादव , का0 सुरेन्द्र कुमार यादव थाना सहतवार जनपद बलिया 


Post a Comment

0 Comments