मिशन शक्ति अभियान
सुखपुरा(बलिया)।मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों की प्रभावी रोकथाम अभियान चलाई जा रही हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिनांक 17.10.2020 से 6 माह का विशेष अभियान " मिशन शक्ति " चलाया जा रहा है, इस अभियान में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु प्रदेश सरकार विभिन्न योजना चला रही है।इसी क्रम में सुखपुरा पुलिस द्वारा गौरीशंकर कन्या महाविद्यालय के छात्राओं को प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र प्रसाद सिंह ने मिशन शक्ति अभियान महिला डेस्क व साइबर हेल्प डेस्क सहित सरकार द्वारा जारी महिला सुरक्षा के लिए विभिन्न नम्बर 1090,1076,181,112,102,108,1930,1098 गुड टच बैड टच आदि के सम्बन्धित जानकारी दी गई।



0 Comments