जिज्ञासा आधारित शिक्षा

 जिज्ञासा आधारित शिक्षा

सुखपुरा(बलिया)।परिषदीय उप्रावि के छात्र/छात्राओं में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने, बच्चों में वैज्ञानिक मनोवृत्ति का विकास करने के उद्देश्य से शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रम"राष्ट्रीय आविष्कारा अभियान" के अन्तर्गत जनपद बलिया अन्तर्गत शिक्षा क्षेत्र बेरुआरबारी के बीआरसी पर आयोजित उक्त परीक्षा में 21विद्यालयों के 126 बच्चों ने प्रथम चक्र की परीक्षा में प्रतिभाग किया।टाप 25 की द्वितीय चक्र में क्वीज परीक्षा हुई। जिसमें प्रथम ग्रुप 5 बच्चे चयनित किये गये।

1-विजय कुमार, कम्पोजिट हरिपुर 

2-शोभा यादव, उप्रावि सुखपुरा 

3-मोहित, कम्पोजिट करमपुर 

4-सुमन, उप्रावि मैरीटार 

5-मोनिका, कम्पोजिट कैथवली 

      टाप टेन की सूची में इनके अतिरिक्त 5 बच्चे निम्न हैं --

6-

1-अभय गुप्ता, उप्रावि सहपुरवा 

2-दीपु कुमार, उप्रावि सुजौली 

3-आदित्य वर्मा, कम्पोजिट आसचौरा 

4-कन्हैया, उप्रावि मैरीटार 

5-नीतू, उप्रावि सुजौली 

            उक्त 10 बच्चों को प्रशस्ति पत्र,मेडल  सहित विशेष पुरस्कार देकर बीईओ महोदय एवं पर्यवेक्षक महोदय द्वय ने सम्मानित किया। जबकि परीक्षा में सम्मिलित सभी बच्चों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। परीक्षा के पर्यवेक्षक डायट प्रवक्ता डा.अशफाक अहमद एवं एसआरजी श्री सन्तोष तिवारी थे। जबकि निर्णायक मंडल तथा मूल्यांकन हेतु एआरपी श्री कमलेश कुमार मिश्र, श्री ब्रजेश प्रसाद एवं श्री अंगद वर्मा ने अपना सफल दायित्व निभाया। पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में नोडल श्री उमेश कुमार सिंह का सहयोग सराहनीय रहा।

       परियोजना द्वारा निर्धारित इस कार्य को सुव्यवस्थित एवं निर्विवाद रूप से सम्पन्न कराने में बीईओ बेरुआरबारी श्री वीरेन्द्र कुमार जी का योगदान एवं कुशल नेतृत्व प्रेरणादायक रहा। पुरस्कार वितरण समारोह में विभिन्न शैक्षणिक संगठनों के पदाधिकारी गण भी मौजूद रहे। पुरस्कार पाकर सभी बच्चे काफी खुश थे।

Post a Comment

0 Comments