कार्बाइन की सफाई करते समय गोली चलने से सिपाही की मौत

 कार्बाइन की सफाई करते समय गोली चलने से अंगरक्षक  की मौत


जौनपुर वाराणसी लखनऊ उत्तरप्रदेश

जनपद के बरसठी थाना क्षेत्र के बबुरी गांव निवासी भाजपा नेता मनोज सिंह की सुरक्षा में तैनात सिपाही रत्नेश प्रजापति की रविवार की सुबह गोली लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। पुलिस छानबीन में जुटी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा नेता के बबुरी गांव स्थित फार्म हाउस पर यूपी पुलिस के 2018 बैच के सिपाही रत्नेश अपनी कार्बाइन की सफाई कर रहे थे। इस दौरान अचानक गोली चल गई। आनन-फानन रत्नेश को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। गनर रत्नेश प्रजापति मऊ जनपद के रहने वाले थे।


एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मनोज सिंह के यहां दो आरक्षी रत्नेश प्रजापति व रजत पांडेय सुरक्षा में तैनात थे। सुबह 6 बजे मनोज सिंह के रसोइया अवनीश शुक्ला और रजत पांडेय ने सूचना दी कि उनका साथी अपने असलहे की साफ-सफाई कर रहा था, तभी गोली चल गई, जिससे वह घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल सिपाही को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस की टीम जांच में जुटी है। घर वालों को सूचना दे दी गई है। 

Post a Comment

0 Comments