पिता की डांट से नाराज पुत्र ने लगाया फासी
बलिया आजमगढ़ लखनऊ उत्तरप्रदेश
खेजुरी अन्तर्गत जनुवान कब्रिस्तान के समीप स्थित बगीचे में शनिवार की शाम आम के पेड़ से लटकते एक किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई।गांव के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवा कर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। जानकारी के अनुसार बलिया कोतवाली थाना क्षेत्र के सहरसपाली गांव निवासी इरशाद अंसारी (17 वर्ष) पुत्र रहीम अंसारी जनुवान पुल के पास एक किराए की मकान में अपने पिता के साथ रहता था। बताया जाता है की दो दिन पूर्व किसी बात को लेकर पिता ने उसे डांटा फटकारा था। जिसको लेकर इरशाद नाराज होकर घर से कहीं चला गया था। परिजन उस की काफी तलाश किए किन्तु पता नहीं चला।
इसी बीच शनिवार की शाम को किसी बच्चे ने बगीचे में एक शव लटकने की सूचना गांव वालों को दी। खबर पा कर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव की पहचान इरशाद के रूप में की और तत्काल उस के पिता रहीम को सूचना दी।
इस बाबत एसएचओ खेजुरी अनिता सिंह ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही उस के मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा।


0 Comments