सुखपुरा बलिया आजमगढ़ लखनऊ उत्तरप्रदेश
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी रविवार को कस्बा के शहीद नीरज सिंह के घर दोपहर मे पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया।
बता दें कि नीरज सिंह सीआईएसएफ बोकारो में तैनात थे। चुनाव में ड्यूटी हेतु जम्मू गए थे। जहां बस दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। बलिया में पार्टी के कार्यक्रम में आए जब प्रदेश अध्यक्ष को इसकी जानकारी हुई तो वह शहीद के पैतृक आवास सुखपुरा पहुच कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।शहीद नीरज सिंह के पुत्र विशाल सिंह को सांत्वना दिया ।इस मौके पर मंत्री दानिश आजाद अंसारी, विधायक केतकी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव, उपेंद्र तिवारी, आंनद स्वरुप शुक्ल,नारद राय तथा राम एकबाल सिंह भी मौजूद रहे।

0 Comments