छतों पर खड़ी महिलाएं जुलूस पर पुष्प वर्षा कर रही
आस्था के केंद्र सुनर सती मंदिर
महावीर स्थान पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुरोहित अशोक उपाध्याय ने हनुमान जी का पूजन कराने के साथ झंडा बदलवाया
सुखपुरा(बलिया)।: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सुखपुरा का ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बाजे-गाजे, हाथी, घोड़ा, ऊंटों के साथ क्षेत्र के आस्था के केंद्र सुनर सती मंदिर स्थित महावीर स्थान से निकल कर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए देर रात पुनः महावीर मंदिर पर जाकर समाप्त हुआ।इसके पूर्व महावीर स्थान पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुरोहित अशोक उपाध्याय ने हनुमान जी का पूजन कराने के साथ झंडा बदलवाया।इस क्रम में सुखपुरा अखाड़े के खिलाड़ियों और आयोजक मंडल के लोगों को पगड़ी बांधने का रस्म क्षेत्रीय विधायक केतकी सिंह द्वारा खिलाड़ियों को केसरिया पगड़ी बांधकर जुलूस में रवाना किया गया।जुलूस महावीर स्थान से निकलकर लगभग तीन किमी की यात्रा कर महावीर मंदिर पर जाकर समाप्त हुआ।जुलूस में आए रासलीला का मंचन करने वाले कलाकारों द्वारा राधा कृष्ण के वेश में रास रचाने का मंचन और भगवान शिव के वेश में शिव तांडव के साथ-साथ देवी देवताओं का भेष धारण कर मंचन करना लोगों को भरपूर मनोरंजन और भक्ति से शराबोर कर दिया। छोटे-छोटे बच्चों द्वारा सैनिक के वेश में बंदूक लेकर भारत मां की सुरक्षा करने की झांकी भी लोगों को खूब भाई।जुलूस के दौरान बीच-बीच में खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज खेलों से लोगों को दांतो तले उंगली दबाने पर मजबूर किया।गदा,लाठी, ट्यूबलाइट , आग के गोलाके बीच से सुरक्षित निकलना,आदि से लैस खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाए। इन खिलाड़ियों में मनीष,विकास,जितेंद्र,कृष्णा ,रोहित,खेसारी,राहुल ,विशाल,सूरज,गौरव,दीपक आदि प्रमुख रूप से शामिल थे। जुलूस में विलुप्त लोक विधा पखाऊज,गोडऊ,डफरा का प्रदर्शन भी किया गया। भजन कीर्तन करते हुए कीर्तन मंडली भी साथ-साथ चल रही थी।जुलूस में शामिल विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं।शिव बारात, राधा कृष्ण,आदि का प्रतिरूप बने कलाकार लोगों को आकर्षित कर रहे थे।रास्ते में छतों पर खड़ी महिलाएं जुलूस पर पुष्प वर्षा कर रही थीं। सुरक्षा व्यवस्था मे प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र प्रसाद सिंह नेतृत्व मे जनपद की आधा दर्जन से अधिक थानो की फोर्स फेफना,गडवार, पकडी, महिला थाना, बांसडीह रोड की थानाध्यक्ष जुलूस की सुरक्षा में मौजूद रही।प्रशासन द्वारा जुलूस के काफी पहले कस्बे में चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी। जुलूस में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह,पप्पू सिंह, रोहित कुमार सिंह,हलचल सिंह,सौरभ सिहं, देव मुनी गोड,अशोक पटेल ,अमित कुमार सिंह,शिव शंकर ,उमेश सिंह,बृजेश सिंह,संतोष सिंह, संतोष पांडे,राजेश राजभर आदि लोग रहे।
0 Comments