ब्यूटी पार्लर संचालिका की हत्या

 

ब्यूटी पार्लर संचालिका की हत्या 

बिहार समाचार

नवादा- बदमाशों ने नवादा में ब्यूटी पार्लर संचालिका की हत्या चाकू से गोदकर कर दी। अपराधियों ने ताबड़तोड़ महिला को 24 बार चाकू मारा है। इस वारदात की खबर मिलते ही इलाके में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घटना नगर थाना क्षेत्र के पार नवादा सुदामा नगर के पास की है। वहीं, श्वेता कुमारी का ब्यूटी पार्लर था। वह ब्यूटी पार्लर में बैठी हुई थी, जहां कुछ अपराधी पहुंचे और पार्लर के अंदर ही श्वेता की चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या के कारणों को लेकर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।


Post a Comment

0 Comments