स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य दोनो लोग बनेE
सुखपुरा। मण्डल रेल प्रबन्धक पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा भाजपा मंडल बेरुआरबारी के महामंत्री प्रकाश उपाध्याय निवासी कुम्हिया व सहकारी संघ सुखपुरा के उपाध्यक्ष बसन्त सिंह निवासी सुखपुरा को बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन के "स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य" नामित किया गया है। सदस्य नामित होने पर क्षेत्रीय विधायक केतकी सिंह,भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी पंकज सिंह जुगनू, मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह ,प्यारे लाल चौहान, प्रमोद मिश्रा, उमेश सिंह, विनोद सिंह ने एक दुसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशी जाहिर किया है।



0 Comments