चोरी के घटना स्थल से महज पचास मीटर पर गस्त कर रही पुलिस को चोरी की भनक तक नही
मनियर बलिया आजमगढ़ उत्तरप्रदेश
कडा़के की ठंड़ व घना कोहरा का फायदा उठाकर चोरो ने बिगत तीन रात में पांच दुकानो का ताला चटका कर व एक ट्यूवेल से मोटर खोलकर ले जाने में सफल रहे। चोरी के घटना स्थल से महज पचास मीटर पर गस्त कर रही पुलिस को चोरी की भनक तक नही लगी। पिड़ितो ने थाने पर चोरी की घटना कि तहरीर देकर कारवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के सहारे चोरों को पकड़ने की कवायद तेज कर दी है।
चोरों ने बस स्टैंड स्थित विमलेश कुमार की किराना दुकान व मोबाइल दुकान से करीब तीस हजार रुपए का समान, परशुराम स्थान पर एक ही कटरे में राज टेलर्स अब्दुल की दुकान से पांच हजार नगद, सिंकू गुप्ता के गल्ला दुकान गोदाम से रिफाइन, मीठा तेल व चावल, छन्नू गुप्ता की मोबाइल दुकान से कुछ सामान उठा ले गए।
तथा कस्बा निवासी गुलगुल सिंह के सरवार स्थित ट्यूबेल से मोटर चुरा लिया। जिसको लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।
नरेन्द्र पाठक की रिपोटिंग

0 Comments