सभासदों द्वारा नगर पंचायत कार्यालय पर झाड़ू लगाकर नगर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया।
मनियर बलिया आजमगढ़ उत्तरप्रदेश
प्रधानमंत्री के सफाई अभियान के निर्देश पर बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय पर नगर के सभासदों द्वारा नगर पंचायत कार्यालय पर झाड़ू लगाकर नगर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। सभासदों ने साफ सफाई कर बताया कि नगर को साफ रखने के लिए जो भी आवश्यक कार्य करना होगा। उसे किया जाएगा। नगरवासियों से अपील करते हुए सभासदों ने कहा कि नगर को साफ रखने में नगरवासियों की सहयोग रखना ही ही नगर की स्वच्छता का प्रमाण है। ऐसे में सभी नगरवासियों से अपेक्षा है कि नगर को स्वच्छ रखने में सहयोग स्थापित करें। इस मौके पर सभासद संजीत सिंह, राजकुमार गुप्ता उर्फ गाटर, लक्ष्मण पटेल सहित सभी सभासद मौजूद रहे।
नरेन्द्र पाठक की रिपोर्टिंग
.jpg)

0 Comments