क्षय रोगियों को दी गई जानकारी

 क्षय रोगियों को दी गई जानकारी


सिकंदरपुर बलिया आजमगढ़ उत्तरप्रदेश
सामुदायिक स्वास्थ्य सिकंदरपुर द्वारा वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक द्वारा क्षय रोगियों के घर जाकर उनके इलाज तथा उन्हें मिलने वाली पोषण आहार की जानकारी ली। इस दौरान क्षय आरोग्य साथी एप के बारे में लोगों को जागरूक किया।

करमौता हुसैनपुर जमालपुर सिवानकला दुहा  बिहरा भीमहर सहित अन्य गांवों में जाकर क्षय रोगियों के स्वास्थ्य की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक संजीव मिश्रा ने बताया कि शासन क्षय रोग को खत्म करने की मुहिम में जुटा है। उन्होंने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि कहा कि क्षयरोग (टीबी) जैसी बीमारी के बारे जानकर लोगों को सिकंदरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर टीवी के मरीजोको घबरना नहीं चाहिए, बल्कि उसका समय से इलाज कराना चाहिए। क्षय रोगी को जांच करें कर दवा खाने से पूरी तरह से ठीक हो सकता है। यह लाइलाज बीमारी नहीं है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि आज के वैज्ञानि क दौर में किसी तांत्रिक व झाड़ फूंक करने वाले से सलाह न लें, बल्कि इस स्थिति में तुरंत सरकारी अस्पताल में संपर्क करें। कहा कि दो सप्ताह से अधिक समय खांसी होने पर अपने बलगम की जांच कराएं। इस अवसर पर अजय सिंह अर्चना सिंह और खुशबू सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधिकारी मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments