भाकपा माले द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन विकास खण्ड कार्यालय पर
मनियर बलिया आजमगढ़ उत्तरप्रदेश
विकास खण्ड कार्यालय पर गुरुवार को भाकपा माले द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन विकास खण्ड कार्यालय पर किया। तथा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन विडियो इरसाद अहमद को सौपा।
खेत व अखिल भारतीय ग्रामीण व खेत मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माले नेता श्रीराम चौधरी ने मांग किया कि कोरोना काल से देश भर में ग्रामीण आबादी की आय आधी हो गई है उपर से बिजली व खाद्यान्न बस्तुओं की बढ़ती हुई किमत की जाल में जकड़ कर रखा है। सरकार इन्हें उबारने की जगह बढ़ती हुई मंहगाई में उजाड़ने लगी है। जिससे कई पिढ़ियो में बसे ग्रामीण गरीबों को उजाड़ फेका जा रहे है।
माले नेताओं की मांग है कि जो जहां गरीब बसा है उसे वहीं रहने दी जाएं। मनरेगा मजदूरों को 6 सौ मजदूरी दी जाएं। माइक्रो फाइनेंस व स्वंय सहायता समूहों द्वारा दी गई गरीबों के सभी कर्ज माफ हो। सभी ग्रामीणों की दो सौ यूनिट की बिजली बिल पंजाब की तरह माफ हो। गैस सिलिंडर का दाम पांच सौ किया जाए। तथा सभी बुजुर्गों, विधवाओं, विकलांगों व असहायों को तीन हजार पेंशन दिया जाएं। इस मौके पर वशिष्ठ राजभर, वसंत कुमार उर्फ मुन्नी सिंह, रेखा पासवान, राजू राजभर, लिलावती देवी, जनार्दन सिंह, हरेराम, योगेन्द्र भारती रहे। अध्यक्षता डां सुरेन्द्र राम व संचालन बशिष्ठ राजभर ने किया।
.jpg)

0 Comments