कपड़े के दुकान में आग लगने से लाखों रुपए का समान जल कर राख
सुखपुरा बलिया आजमगढ़ उत्तरप्रदेश
थाना क्षेत्र के करनई में एक कपड़े के दुकान में आग लगने से लाखों रुपए का समान जल कर राख हो गया। पड़ोसी के मदद से आग पर काबु पाया जा सका।
बता दें कि करनई नई बस्ती में विशाल कुमार गुप्ता पुत्र कन्हैया लाल गुप्ता का लक्की साड़ी महल एवं रेडिमेड स्टोर के नाम से दुकान है। बुधवार की रात जब वह दुकान बंद कर घर चले गए थे ।देर रात दुकान से धुआं निकलने की सुचना मिली । दुकान खुला तो देखा गया कि आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपए का कपड़ा व समान जल कर राख हो गया।आग पर काबू पाने के लिए पड़ोसीयो ने बाल्टी व ट्यूबवेल से पानी का छिड़काव किया तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका ।
वीर बहादुर सिंह की रिपोर्टिंग


0 Comments