निःशुल्क नेत्र जांच,शिविर का आयोजन

 निःशुल्क नेत्र जांच,शिविर का आयोजन 

सुखपुरा बलिया आजमगढ़ उत्तरप्रदेश


स्थानीय कस्बे प्रमुख समाजसेवी मुकेश कुमार सिंह के आवास पर गुरुवार को  निःशुल्क नेत्र जांच,शिविर का आयोजन ओ एन जी सी के सौजन्य से व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह के अनुरोध पर  किया गया था। जहां सैकड़ों की संख्या में आंख सम्बन्धित मरीज़ो का जांच कर नि:शुल्क दवा, चस्मा व जांच के बाद नि:शुल्क मोतियाबिंद का आपरेशन की व्यवस्था किया गया था। .शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया । जिसमें 500 मरीजों को दवा, चश्मा का  वितरण  किया गया। साथ मोतियाबिंद के 20-30 मरीजों को नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए अपने निजी वाहन से गोरखपुर लेकर जायेगे ।और ऑपरेशन के बाद  शिविर में वापस लाएंगे.। ओएनजीसी के सहयोग के लिए नगर अध्यक्ष ने अपने कस्बे के व्यापारियों  एवं ग्राम सभा सुखपुरा के सभी सम्मानित जनता जनार्दन की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया. ।

इस मौके पर अभय सिंह, मुकेश सिंह, अमित सिंह, अजय शंकर शुक्ला, भीम, रूद्र, अथर्व, अमन, नीरज, अर्जुन, गिरजा शंकर पांडे,राज कमल सर्राफ़ पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी गण आदि लोग रहे.।

Post a Comment

0 Comments