पुलिस कर्मियों द्वारा सफाई अभियान

पुलिस कर्मियों द्वारा  सफाई अभियान 


सुखपुरा(बलिया) आजमगढ़ उत्तरप्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी जी के आह्वावन पर पूरे देश में सभी मंदिरो, सरकारी स्कूलों, अस्पतालों, सरकारी कार्यालयो मे साफ  सफाई अभियान 22 जनवरी तक भगवान राम के अपने मंदिर में स्थापित होने तक महाअभियान चलाए जाने के क्रम में पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा के निर्देश पर स्वच्छता अभियान के तहत शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक सुखपुरा योगेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों द्वारा  सफाई अभियान किया गया। जिसमें थाना परिषद के अंदर व थाना परिषद से बाहर भी पुलिसकर्मियों ने झाड़ू, फावड़ा लेकर परिसर में सुबह मे उतरे और घंटा सफाई अभियान के बाद पुन: अपने कामों में लग गए। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया की यह कार्यक्रम 26 जनवरी तक लगातार चलता रहेगा। सफाई अभियान में मुख्य रूप से हेड कांस्टेबल अमित कुमार, कांस्टेबल तरुण कुमार सिंह, अमित सिंह, अशोक कुमार यादव, लव यादव, राजीव राय, बादल, परशुराम, आकाश कुमार, धर्मेंद्र, बलदाऊ शर्मा आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments