स्वागत समारोह

 स्वागत समारोह 


सुखपुरा(बलिया)। भारतीय जनता पार्टी के दुसरी बार र्निर्वाचित मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह के स्वागत समारोह  बुधवार को  वैसहा स्थित विनोद उत्सव वाटिका में क्षेत्रीय विधायक केतकी सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया गया ।


स्वागत समारोह का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक केतकी सिंह ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती सिंह ने कहा कि बेरूआरबारी मंडल जनपद का सबसे सफलतम मंडल है।जिसका श्रेय मंडल के समस्त पदाधिकारीयों को जाता है।जिन्होंने मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कुशलतापूर्वक कार्य कर प्रत्येक चुनाव में पार्टी को मजबूती प्रदान की है। जिसका जीता जागता  उदाहरण ब्लॉक के दोनों जिला पंचायत सदस्य के साथ-साथ लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सबसे ज्यादा मत प्राप्त हुए हैं। इसके लिए आप सभी कार्यकर्ताओं को हमारी तरफ से हृदय से धन्यवाद, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य बृजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए प्रमोद सिंह ने अपने सभी कार्यकर्ताओं की मान सम्मान का हर संभव प्रतिष्ठा का  रखने का प्रयास किया है।यह काफी सराहनीय है।  पार्टी ने पुनः इन पर विश्वास जताया है ।यह उनके कर्मठता की देन है। कार्यक्रम में वार्ड नंबर 14 की जिला पंचायत सदस्य अनीता साहनी,महिला मोर्चा की ब्लॉक अध्यक्ष रेखा सिंह,भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सभी मंडलों के महामंत्री के साथ-साथ प्रत्येक बुथ अध्यक्षो ने गर्मजोशी से स्वागत किया।कार्यक्रम का कुशल संचालन मंडल महामंत्री प्रकाश उपाध्याय , राजेश दुबे व राकेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।

स्वागत समारोह से उत्साहित मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त आगंतुकों को आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप लोगों ने जो स्नेह ,प्रेम देकर हमारा मान बढाया हैं।  उसका मैं आजीवन रीणी रहूंगा।आप सबको मैं विश्वास दिलाता हूं कि आप सबके मान सम्मान को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। पार्टी ने मुझ पर पुनः विश्वास किया है ।उस विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रांधा सिंह,अजय सिंह, इश्तियाक अहमद,मेराज अहमद,पंकज सिंह,प्रकाश पांडे,अंजय गुप्ता,पुण्यदेव उपाध्याय,उमेश सिंह,मुन्ना सिंह।

Post a Comment

0 Comments