पीपे पुल का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक जियाउद्दीन रिजवी ने फीता काट कर किया।
सिकंदरपुर(बलिया)खरीद दरौली घाट के मध्य बने पीपे पुल का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक जियाउद्दीन रिजवी ने फीता काट कर किया। पीपा पुल बन जाने से क्षेत्रीय ग्रामीणों में उत्साह देखा गया।पीपा पुल बन जाने उत्तर प्रदेश सीधे बिहार से जुड़ जाता हैं।लोगो को बिहार जाने में काम समय के साथ आर्थिक बचत होती है।इस पुल पर क्षेत्रीय विधायक जियाउद्दीन रिजवी का ध्यान रहता है।उन्ही के प्रयास से पीपा पुल बना था।अखिलेश यादव की सरकार में विधायक रहते हुए उन्होंने पक्के पुल स्वीकृत कराया।एवम धन भी आवंटित कराया।जिससे पुल का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ।किंतु भाजपा सरकार बन जाने के बाद निर्माण कार्य बहुत शिथिल हो गया। जिससे क्षेत्रीय ग्रामीणों में बहुत आक्रोश है।इलाकाई लोगो का कहना है कि अगर सपा सरकार होती तो अब तक पुल बनकर तैयार हो गई होती। इस बाबत क्षेत्रीय विधायक जियाउद्दीन रिजवी का कहना है।इस सरकार को विकास कार्यों में कोई रुचि नहीं है।पुल निर्माण में तेजी लाने हेतु मैने बहुत लिखा पढ़ी किया।तथा लोक निर्माण मंत्री से मिला।मेरा निरंतर प्रयास है कि पुल जल्द बन जाय। पिछले पांच वर्षो में क्षेत्रीय विधायक की पुल के प्रति अरुचि से निर्माण कार्य शिथिल पड़ गया था।उन्हें सिकंदरपुर के विकास से कोई लगाव नहीं था जिसके कारण सिकंदरपुर का विकास पिछड़ गया है।इस मौके पर अवर अभियंता पन्ना लाल,ठिकेदार सुनील राय,राम जी यादव,भीष्म यादव,कृष्ण कुमार यादव,झब्बर पहलवान,हृदय यादव,बबलू सिंह, धनंजय सिंह,खुर्शीद आलम,शिव जी त्यागी,धर्म नाथ यादव,वीर बहादुर वर्मा,सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।


0 Comments