थाना सिकन्दरपुर पुलिस द्वारा चोरी की मोटरसाईकिल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
बलिया
पुलिस अधीक्षक बलिया देव रंजन वर्मा के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना सिकन्दरपुर पुलिस को मिली सफलता ।
सोमवार को थानाध्यक्ष सिकन्दरपुर दिनेश पाठक मय हमराह पुलिस टीम द्वारा चेकिंग सन्दिग्ध वाहन/ सन्दिग्ध व्यक्ति, तलाश वांछित वारण्टी करते हुए मुखविर की सूचना पर चन्दाडीह नहर मोड़ ग्राम हरनाटार से कूटरचित नंबर प्लेट लगाकर चल रहे एक अदद चोरी की मोटर साईकिल सुपर स्पलेण्डर के साथ 01 अभियुक्त शनि कुमार पुत्र गुड्डू प्रसाद निवासी शेखपुर थाना सिकन्दरपुर को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त शनि कुमार उपरोक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कर न्यायालय बलिया भेजा गया । गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम के सदस्य थानाध्यक्ष दिनेश पाठक थाना ,उ0नि0 शिवमूर्ति तिवारी ,का0 मुकेश भारती
का0 विनय विश्वकर्मा का0 विनय चौधरी थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया


0 Comments