शुक्रवार की देर रात भीषण हादसा
आगरा लखनऊ उत्तरप्रदेश
आगरा में शुक्रवार की देर रात भीषण हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा उस समय हुआ, जब शादी समारोह से लौटते वक्त एक कार नहर में गिर गई और उसमें मौजूद तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो की हालत गंभीर थी। अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई।
कार में सवार युवक आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में एक शादी समारोह से लौट रहे थे। अभी ये आगरा शमसाबाद मार्ग पर गलानाथू के पास पहुंचे थे, तभी इनकी कार एक नहर में गिर गई। जैसे ही कार नहर में गिरी चारों तरफ हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। कार में छह लोग सवार थे।


0 Comments