सिकंदरपुर बलिया आजमगढ़ उत्तरप्रदेश
अपराध एव अपराधियों की रोकथाम एवं पकड़ के लिए सिकंदरपुर पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो चुका है।सुरक्षा व्यवस्था को शुद्ध करने उद्देश्य से रविवार को एसओ दिनेश पाठक और उनके सहयोगियों के द्वारा खरीद-दरौली घाट पर गहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान आने जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच की गई। इस दौरान एसओ दिनेश पाठक ने बताया कि बिहार से आने वाले वाहनों तथा सामानों पर विशेष नजर रखी जा रही है।खासकर शराब की अवैध तस्करी, धनराशि और हथियारों तथा किसी भी प्रकार की अवैध सामग्री की आवाजाही को रोकना है। बताया कि इस प्रकार का कार्य करने वाले किसी भी स्थिति में बख्शे नहीं जाएंगे। हालांकि अभी तक ऐसा एक भी संदिग्ध व्यक्ति या वाहन पकड़ा नहीं गया है।
इस दौरान उनके हमराहियो में अनिल यादव, गिरजाशंकर, सोनू, दीपक यादव, शिवप्रवेश पाण्डे, राकेश यादव आदि मौजूद रहे।




0 Comments