उप जिलाअधिकारी सिकंदरपुर रवि कुमार पासवान के द्वारा चुनाव आयोग के निर्देशन का पालन करते हुए मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया
उपजिलाधिकारी सिकन्दरपुर रवि कुमार पासवान ने रविवार को चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं पंचायत भवन पर बने मतदान केंद्रों पर दौड़ा किया और अपने सहयोगियों के माध्यम से तहसील क्षेत्र के दर्जन से ज्यादा बूथों का निरीक्षण कर बूथ लेबेल अधिकारियों को मतदाता सूची के पुनरीक्षण के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिया।इस दौरान उपजिलाधिकारी तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सन्दवापुर के बूथ संख्या 173 पर भी गए जहां निरिक्षणोपरांत बीएलओ के कार्यों पर सन्तोष व्यक्त किया।साथ ही उन्हें निर्देश दिया कि मतदाता सूची में शामिल होने से एक भी बालिग का नाम छूटना नहीं चाहिये।इस अवसर पर बीएलओ सुनीता वर्मा और क्षेत्रीय लेखपाल मौजूद मिले

0 Comments