उपभोक्ता परेशान

उपभोक्ता परेशान 

सुखपुरा बलिया आजमगढ़ उत्तरप्रदेश

कस्बा स्थित बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज के बी टी एस( टावर) के कापर तार एक माह पूर्व चोरो काट लिया गया। जिसके बाद से आज तक एक माह बीत जाने  के बाद भी टेलीफोन एक्सचेंज का टावर पूरी तरह से बंद पड़ा है जिससे उपभोक्ताओं का मोबाइल भी काम करना बन्द  कर दिया है। इससे उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है। अब उपभोक्ता अपना नंबर किसी दूसरे कंपनी में कन्वर्ट करने की बात सोचने लगे हैं।
बता दें कि पिछले करीब एक माह पूर्व टावर मे लगा बी टी एस तांबे का तार चोरों ने काट लिया।इसके बाद से मोबाइल का नेटवर्क नहीं आ रहा है। बीएसएनएल के अधिकारी कान में तेल डालकर सो रहे हैं। और उपभोक्ता परेशान है। बीएसएनएल के उच्च अधिकारियों का ध्यान उपभोक्ताओं ने आकृष्ट कराते हुए अबिलंब टावर को ठीक करने की मांग किया है।

Post a Comment

0 Comments