महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

 महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक


मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक


बलिया(राष्ट्र की संपत्ति)




महिला सुरक्षा, सम्मानके और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के अंतर्गत आज प्राथमिक विद्यालय रामपुरचित, थाना चितबड़ागांव क्षेत्र में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर थाना चितबड़ागांव के एसआई  अतुल कुमार तथा महिला कांस्टेबल सुषमा ने उपस्थित महिलाओं और छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और सुरक्षित बनाना है। उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाओं को अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी होना बेहद आवश्यक है, ताकि वे किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या अन्याय के खिलाफ आवाज उठा सकें। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को ‘गुड टच–बैड टच’, साइबर सुरक्षा, घरेलू हिंसा, छेड़खानी और बाल विवाह जैसे विषयों पर भी जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें यह भी बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में वे बिना डर के पुलिस और अन्य सेवाओं की मदद ले सकती हैं।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं — जैसे महिला हेल्पलाइन, स्वरोजगार योजनाएं, स्वास्थ्य सेवाएं और बाल संरक्षण योजनाओं — के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित महिलाओं ने कार्यक्रम में रुचि दिखाते हुए अपनी समस्याएं भी साझा कीं, जिनके समाधान का आश्वासन पुलिस टीम द्वारा दिया गया। इस दौरान महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई, जिनमें 1090 वूमेन पावर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा तथा 112 पुलिस आपातकालीन सेवा शामिल हैं। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं और बालिकाओं ने ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी इस तरह की पहल जारी रखने की मांग की।

Post a Comment

0 Comments