गर्मजोशी से स्वागत


गर्मजोशी के साथ स्वागत 

 सुखपुरा बलिया

भारतीय जनता पार्टी के पंचायत प्रकोष्ठ के  प्रदेश संयोजक और मऊ के जिला प्रभारी रमेश सिंह मंगलवार देर शाम एक निजी कार्यक्रम में सुखपुरा पहुंचे। जहा पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह व मण्डल अध्यक्ष नितेश सिंह ने अंगवस्त्रम भेंट कर प्रदेश संयोजक का सम्मान किया।

इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि  संगठन सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना से कार्य कर रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की प्रगति का उल्लेख किया।  कहा कि पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि विकास कार्यों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए तत्पर हैं और संगठन की मजबूती से  विकास कार्यों को गति मिल रही है।

उन्होने कार्यकर्ताओं को भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान में भागीदारी करनी चाहिए। सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाने को लक्ष्य बताया।इस मौके पर प्रकाश उपाध्याय,अशोक यादव,बसन्त सिंह ,अंजय गुप्ता,उमेश सिंह,अशोक सिंह,राजेश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments