कांस्टेबल सुनील शाह, कंबल और केक से बांटी खुशियां
नववर्ष पर मानवता की मिसाल बने कांस्टेबल सुनील शाह, कंबल और केक से बांटी खुशियां
बलिया
नववर्ष 2026 जहां अधिकांश लोगों के लिए जश्न, पार्टी और आतिशबाजी का अवसर होता है, वहीं बलिया में तैनात यूपी पुलिस के एक कांस्टेबल ने इसे मानवता, करुणा और सेवा का पर्व बना दिया। CO सिकंदरपुर कार्यालय में तैनात कांस्टेबल सुनील शाह ने नए वर्ष के अवसर पर ठंड से जूझ रहे करीब पचास जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित कर उन्हें न सिर्फ ठंड से राहत दी, बल्कि केक खिलाकर उनके साथ खुशियां भी साझा कीं।
कड़ाके की ठंड में जब कई असहाय लोग खुले आसमान के नीचे जीवन बिताने को मजबूर हैं, ऐसे समय में कांस्टेबल सुनील शाह का यह कदम किसी उम्मीद की किरण से कम नहीं है। उन्होंने अपने निजी संसाधनों से कंबलों की व्यवस्था की और स्वयं जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर उन्हें वितरित किया। इस दौरान उनके चेहरे पर संतोष और आत्मिक खुशी साफ झलक रही थी, वहीं कंबल पाकर गरीबों की आंखों में आंसू और चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी।
सुनील शाह ने कहा कि “पुलिस की वर्दी केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी उतनी ही बड़ी है। अगर मेरी छोटी-सी कोशिश से किसी को ठंड से राहत और थोड़ी-सी खुशी मिल जाए, तो यही मेरे लिए सबसे बड़ा नववर्ष का उपहार है।”
इस सेवा कार्य के दौरान बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने उनके साथ केक काटकर नववर्ष का स्वागत किया। कई लोगों ने कांस्टेबल सुनील शाह को दुआएं दीं और कहा कि ऐसे पुलिसकर्मी समाज में भरोसा और अपनापन पैदा करते हैं।
आज जब पुलिस को अक्सर केवल सख्ती के नजरिए से देखा जाता है, ऐसे में कांस्टेबल सुनील शाह जैसे कर्मठ और संवेदनशील पुलिसकर्मी यह साबित करते हैं कि यूपी पुलिस सिर्फ कानून की रखवाली नहीं, बल्कि समाज की सेवा का भी मजबूत स्तंभ है। उनका यह कार्य न केवल अन्य पुलिसकर्मियों, बल्कि समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणा है।
निस्संदेह, बलिया को कांस्टेबल सुनील शाह पर गर्व है। यूपी पुलिस के ऐसे जमीनी सिपाही को दिल से


0 Comments