पुलिस चोर व शिवलिंग बरामदगी में नाकाम
सुखपुरा(बलिया)।
कस्बा स्थित प्राचीन बुढ़वा शिव मन्दिर से चांदी जड़ा अरघा समेत शिवलिंग व देवी-देवताओ के आभूषण की चोरी की घटना ग्यारह दिन बाद भी पुलिस चोर व शिवलिंग बरामदगी में नाकाम रही।विधायक केतकी सिंह बुधवार को मन्दिर परिसर में पहुंच एस एच ओ सुशील कुमार दुबे से चौबीस घण्टे में खुलासे करने की बात कही ।उन्होंने पुलिस उच्चाधिकारीयो से भी बात कर जानकारी ली।विधायक केतकी सिंह ने कहा कि जो भी इस प्रकार से लोगों के आस्था एवं भावनाओं को ठेस पहुंचाने में शामिल होगा उसको किसी भी हाल में छोडा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि जब मुझे इस घटना की जानकारी मिली तो मैं स्तब्ध रह गई , मुझे लगा कि किसी ने अपनों की गर्दन ही काट दिया है।यह जनपद का सबसे संवेदनशील मामला है । पुलिस की कई टीमें लगी है। सूत्रों की मानें तो पुलिस चोरी में लगे, लोगों के काफी करीब पहुंच गई है।इस मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना सिंह, इंस्पेक्टर सुशील कुमार दुबे, नितेश सिंह, प्रमोद सिंह ,समरेंद्र सिंह किशमिश ,रविंद्र उपाध्याय ,ऋषिकेश सिंह, संतोष पांडे, राजू पांडे, प्यारेलाल चौहान, छोटू ,सच्चिदानंद पांडे आदि लोग उपस्थितरहे।




0 Comments