मन्दिर परिसर में खिचड़ी सहभोज का आयोजन

 मन्दिर परिसर में खिचड़ी सहभोज का आयोजन 

सुखपुरा(बलिया)



मकर संक्रांति के पावन पर्व पर संत यतीनाथ बाबा मन्दिर परिसर में खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया। क्षेत्र के युवाओं की पहल पर हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गुरुवार सुबह से ही मंदिर परिसर में भीड़ जुटने लगी थी।

सुबह विधिवत पूजा-अर्चना के बाद खिचड़ी प्रसाद का वितरण शुरू हुआ। यह वितरण श्रद्धालुओं के देर रात आने तक जारी रहा। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग इस आयोजन में शामिल हुए। ठंड के मौसम में गर्म खिचड़ी पाकर श्रद्धालुओं के चेहरे पर संतोष दिखा।

कार्यक्रम की पूरी व्यवस्था युवाओं ने संभाली। खिचड़ी पकाने से लेकर प्रसाद वितरण, श्रद्धालुओं की कतार व्यवस्था और साफ-सफाई तक की जिम्मेदारी युवाओं ने निभाई। आयोजन स्थल पर अनुशासन और व्यवस्था सराहनीय रही।

आयोजकों ने बताया कि मकर संक्रांति पर खिचड़ी दान का विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि इस दिन दान-पुण्य करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाने और समाज में भाईचारा कायम रखने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया था।

ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने युवाओं की इस पहल की सराहना की।इस मौके पर नवदीप ठाकुर,चन्दन वर्मा ,राहुल वर्मा,ओमप्रकाश सिंह,सरल पाण्डेय,राजेश श्रीवास्तव,मनोज सिंह,गोलू पटेल,अमीतपाल,पिण्टू पाण्डेय,गुडन सिंह आदि लोग रहे।

Post a Comment

0 Comments