डोमनपुरा के ताजिया कमेटी के सदर इस्तियाक खान का निधन

डोमनपुरा के ताजिया कमेटी के सदर इस्तियाक खान का निधन

डोमनपुरा के ताजिया कमेटी के सदर इस्तियाक खान का निधन, नगर व क्षेत्र में शोक की लहर

सिकंदरपुर (बलिया)।


सिकन्दरपुर मोहल्ला डोमनपुरा स्थित ताजिया कमेटी के सदर एवं नगर के सम्मानित वरिष्ठ नागरिक इस्तियाक खान (76) का सोमवार की शाम अचानक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे नगर और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने इसे अपूरणीय क्षति बताया है।

इस्तियाक खान अपने सौम्य व्यवहार, मिलनसार स्वभाव और सामाजिक मामलों में सक्रिय भागीदारी के लिए जाने जाते थे। वर्षों तक उन्होंने ताजिया कमेटी के सदर के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया और आपसी भाईचारा व सौहार्द की मिसाल पेश की। समाज में उनकी प्रतिष्ठा इस बात से जाहिर होती है कि उनकी बीमारी या निधन की सूचना मिलते ही सैकड़ों लोग उनके घर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधाने लगे।

परिवार सूत्रों के अनुसार, सोमवार की शाम अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पास के चिकित्सक को दिखाया गया, लेकिन चिकित्सकों द्वारा उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन से परिवार गहरे सदमे में है। हिन्दुस्तान फिटनेस जौन के संचालक और उनके पुत्र बख्तियार खान ने बताया कि पिता का जाना उनके लिए व्यक्तिगत रूप से बहुत बड़ा आघात है, जिसे भर पाना आसान नहीं होगा।

नगर के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस्तियाक खान का जीवन सदैव समाज के लिए समर्पित रहा। उन्होंने हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने की जो परंपरा कायम की, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगी। लोगों ने कहा कि मोहल्ला डोमनपुरा ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र ने एक सच्चे मार्गदर्शक और नेकदिल इंसान को खो दिया है।

इस्तियाक खान की नमाज़े-जनाज़ा मंगलवार को दोपहर 02:00 बजे दारुलउलूम सरकारे आसी के सहन में अदा की गयी। इसके बाद बारापन्नों स्थित “लटहा” पर खानदानी कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति थी उन्होंने अपना भरा पूरा परिवार छोड़ दिया उनके पुत्र बख्तियार अहमद पत्रकार भी हैं


Post a Comment

0 Comments