गैंग में 60 से ज्यादा सदस्य, 4 थाना क्षेत्रों तक रहा नेटवर्क, डोजियर बना रही पुलिस
आयुष और समीर हत्याकांड : मऊ के मधुबन और रामपुर थाने और बलिया के ऊंभाव भीमपुरा सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र में हैं गैंग के लोग
मऊ /बलिया
चर्चित आयुष और समीर हत्याकांड में मऊ पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथ ही उसके सहयोगी 50-50 हजार के दो इनामी आरोपियों को पकड़ लिया है। पूछताछ में मऊ और बलिया जिले के चार थाना क्षेत्रों में आरोपियों के संगठित गैंग का नेटवर्क सक्रिय होने की बात सामने आई है।
गैंग में सदस्यों की संख्या 60 के करीब है, जिस पर अब पुलिस लगाम लगाने की तैयारी में है। पुलिस गैंग का डोजियर बनाने में जुटी हैं। इसको लेकर पुलिस ने पहले अपने जिले के दो थाना क्षेत्र से इसकी शुरुआत करने जा रही है।
दोहरे हत्याकांड में अब भी तीन वांछित आरोपी को गिरफ्तार करना
बॉर्डर का उठाते थे फायदा
मऊ। पकड़े गए आरोपियों द्वारा पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली है गैंग के सदस्य मऊ और बलिया जिले के बॉर्डर का फायदा उठाते थे। वो दूसरे जिले में अंजाम देने की कोशिश करते थे, जिससे उन्हें अपने जिले में कोई कानूनी अड़चन का सामना न करना पड़े।
50-50
हजार रुपये के दो इनामी हो चुके हैं गिरफ्तार
बाकी है। हत्याकांड में मुख्य आरोपी रॉबिन सिंह बीते 20 दिसंबर को शहर कोतवाली में सरेंडर कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने 21 दिसंबर को कोर्ट में सरेंडर करने से पहले अफीक और 25 दिसंबर को
डोजियर में होता है अपराधियों का विवरण
पुलिस की भाषा में डोजियर किसी खास व्यक्ति (खासकर अपराधी) या मामले से जुड़े सभी दस्तावेजों और सूचनाओं का एक विस्तृत संग्रह या फाइल होती है। जिसमें उसकी पूरी जानकारी जैसे व्यक्तिगत विवरण, अपराध इतिहास, संबंध और शारीरिक विशेषताएं शामिल होती हैं। जिससे पुलिस उसे ट्रैक कर सके और उस पर नजर रख सके। यह एक तरह से अपराधी की आपराधिक कुंडली होती है, जिसे अपडेट किया जाता रहता है।
गौरव को गिरफ्तार कर चुकी है।
इन तीनों पर पुलिस ने 50-50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। पूछताछ में यह गैंगवार और आपसी वर्चस्व को लेकर घटना को अंजाम देना सामने आया है। पूछताझ में यह भी सामने आया है कि यह गैंग बनाकर काम करते है। इसमें बकायदा 60 के करीब संख्या है।
यह सब जिले के मधुबन और रामपुर थाना क्षेत्र के अलावा बलिया जिले के उभाव सिकन्दरपुर और भीमपुरा थाना क्षेत्र
से जुड़े है। एसपी इलामारन जी बताया कि पूछताछ में एक संगठित गैंग की जानकारी का इनपुट मिला है।
इसके बाद अब जिले की दो टीम को इन सदस्यों के बारे में जांच कर पुलिस द्वारा 26 बिंदुओं पर डोजियर बनाया जाएगा। इसमें पहले जिले के दो थाना के सदस्यों की जांच की जाएगी। इसके बाद बलिया जिले की पुलिस की मदद लेकर वहां के सदस्यों को इस डोजियर में शामिल किया जाएगा।


0 Comments