दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त दुपट्टा बरामद
पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध के समूल उन्मूलन एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के क्रम में थाना चितबड़ागांव पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री राकेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में दहेज हत्या के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दुपट्टा भी बरामद किया गया है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 23 दिसंबर 2025 को थाना चितबड़ागांव पर वादी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया कि उन्होंने अपनी पुत्री का विवाह वर्ष 2020 में राधेश्याम पुत्र दशरथ राम, निवासी चितेश्वरनगर, थाना चितबड़ागांव से किया था। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर उनकी पुत्री को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोप है कि अभियुक्त व उसके परिजनों ने दुपट्टे से गला कसकर उसकी हत्या कर दी।
इस तहरीर के आधार पर थाना चितबड़ागांव में मु0अ0सं0 224/25 धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गईं।
इसी क्रम में दिनांक 26 दिसंबर 2025 को थानाध्यक्ष श्री दिनेश पाठक के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शकील अहमद एवं पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त, वांछित अभियुक्तों की तलाश एवं अपराध रोकथाम में लगी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने निर्माणाधीन टोंस नदी पुल के पास से वांछित अभियुक्त राधेश्याम (उम्र लगभग 30 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दुपट्टा बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए उसे माननीय न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विवेचना जारी है। इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष दिनेश पाठक, उपनिरीक्षक शकील अहमद सहित हेड कांस्टेबल संतोष यादव, कांस्टेबल मनीष यादव, दिलीप पटेल एवं महिला कांस्टेबल सुषमा शामिल


0 Comments