महिला सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत कारों मंदिर में महिला सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बलिया(राष्ट्र की संपत्ति)
रविवार को थाना चितबड़ागांव क्षेत्र के कारों मंदिर परिसर में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
इस अवसर पर थाना चितबड़ागांव से उपनिरीक्षक श्री मनोज कुमार, महिला कांस्टेबल सरिता पटेल एवं कांस्टेबल सुनील कुमार मय टीम उपस्थित रहे। पुलिस टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों, आत्मसम्मान, आत्मरक्षा तथा सामाजिक अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त करने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया। इनमें
🤙1090 वूमेन पावर लाइन,
🤙1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,
🤙108 एंबुलेंस सेवा,
🤙1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन,
🤙1098 चाइल्ड हेल्पलाइन,
🤙102 स्वास्थ्य सेवा तथा
🤙112 पुलिस आपातकालीन सेवा शामिल हैं।
पुलिस टीम ने महिलाओं से निर्भीक होकर अपनी समस्याएं साझा करने एवं किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत पुलिस या हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने अभियान की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी बताया।
थाना चितबड़ागांव, जनपद बलिया द्वारा चलाया गया यह अभियान महिलाओं में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।


0 Comments